मांगे थे कट्टा मिल गया एटमबम

"आज मोहन बाबू के पोते का मुंडन है ना! अरे! चंदर के बेटे का!बहुत मनौती से तो उसका जनम हुआ है।" बिहारी काका काफी खुश थे और धड़फड़ाये हजमा टोली मे जारहे थे।
ई जो कमेसरा का बेटा है न! अब तो सैलुन खोल लिया है! बड़का हज्जाम का लंगड़ी बनता है। कल्हे से तीन बार समाध दे दिया पर आने का नामे नही ले रहा है। हां! बाप का जीवन तो खेते खेते  अगंव मांगते बीत गया और इसका भैलू बढ़ गया है!"
" का करेंगे ! काका! पहिले का समय अब नही न रहा! सब का स्टैंडर्ड बढ़ गया है। और आब इतना धूमधाम से मुंडन और जनेऊ कौन कराता है? नवका लड़का लोगन के नजर मे इसका कोनो भैलू है? काहे इतना पैसा बर्बाद करते हैं आपलोग!"उपर से गांव मे हजाम, लोहार, बढई, पंडित ,ढोल पीपही वला के आगे पीछे घुमते रहिए!
" कैसे आपको हमेशा छुट्टी मिल जाता है? सुने है नयका सरकार तो एकदम्मे टाइट कर दिया है। सबका हालत खराब है। उहां उन लोगों से बात होती रहती है जो साथे कंपटीशन की तैयारी दिल्ली मे करते थे।वो तो कह रहे है" मांगने गये थे कट्टा मिल गया एटम बम!'
" देखो बबुआ! हमरा जेनरेशन तो ये धरम निभायेगा ही! तुम लोग भले ही सब छोड़छाड़ दो।" और गांव के फंक्शन मे तो छुट्टी लेने के लिए जान लगा देते हैं। बड़ी मुश्किल से मिला है।

" हजमा रे! धीरे धीरे कटिहे बबुआ के केस! बबुआ छथि सुकुमार रे!" गाने के लय के बीच जब सुरजा ने जब बबुआ के बालों पर कैंची चलाई तो वो ऐसे चिल्लाया जैसे कान कट गया हो। सुरज भी सहम गया। बिहारी काकाचिल्लाते हुए दौड़े।
" कान पर कैंची चला दिया का रे? केस काटने आता नही और सैलुन खोल के बैठ गया है। आराम से काटो।
मोहन बाबू भी मारने को झपटे। सुरजा बोला" बाबूजी पहिले बचबा को संभालिए न! अम्मा से तो ठीक से पकड़ा ही नही रहा है और हमको दोष देते हैं। नही कटवाना है तो हमको छोड़िए। किसी और से कटवा लीजिए। "!
" देखिए समय का फेर होता है। इसका बाप शादी  ब्याह ,मुंडन, जनेऊ मे चौबीसो घंटा बैठकी लगाये रहता था कि कहीं कोई  दूसरा बाजी न मार ले जाये और एक ये है जो इतरा रहा है।"
सुरजा एकदम्मे उखड़ गया" यही तो चाहते हैं आप बाबू साहब लोग! कि हम तरक्की न करें। हमेशा आपलोगों की जी हजूरी करें और आपके आगे हाथ पसारे रहें। वो जमाना बीत गया जब धान/ गेहूं मे थोड़ा हिस्सा देकर सालभर हमसे पमौजी कराते थे, बेगारी कराते थे। आपलोग शहर मे जाकर सैलुन मे सौ दो सौ दे आयेंगे पर यहाँ चाहते हैं कि एग्यारह रुपया मे काम चल जाये।! आपलोगों ने बहुत शोषण किया हमारे बाप दादाओं का ! अब नही होगा। यदि ठीक से बच्चे का मुंडन कराना है तो कराईये, वरना हम चलते हैं"!
उधर महिलाएं गाना गाये जा रही थी" हजमा रे धीरे धीरे कटिहे बऊआ के केस, बऊआ के मामी तोरे देबऊ रे"! 
मामी के नाम पर भी सुरजा का दिल नही डोला। वो अपना कैंची छुरी समेटने लगा। बिहारी काका की बोलती बंद!
ई सुरजा तो निश्चित रुप से नक्सलाइट हो गया है! उसी की तरह भाषा बोलने लगा है! ई मंडल कमीशन और ललुआ ने तो छोटका लोगन के भाव ही बढ़ा दिया है। सीधे मुंह कोई बात ही नही करता है।
अब क्या करें? मोहन बाबू किसी अपने गुस्से पर काबू करते हुए समय की नजाकत समझते हुए बोले
" क्या बिहारी! तुम भी क्या बवाल मचाते रहते हो! गांव मे नही रहते हो तो गांव के मामले मे मत बोलो! चलो सुरज! काटो! देखो बऊआ रो रहा है! जो मांगोगे दूंगा!"
सुरजा ने बिहारी काका की तरफ हिकारत भरी नजरो से देखा! मानो कह रहा हो ! आये थे बड़े" दाल भात मे मूसलचंद"! बिहारी काका ने ठान लिया ! अब गांव के किसी फंक्शन मे नही आना है। वैसे भी छुट्टी तो मिलता नही है। नई सरकार ने नाक मे दम कर रखा है। सोलह सतरह घंटा काम करने वालों को ही भैलू देगी।तो वहीं मन लगाके काम करें।

Comments

Popular posts from this blog

कोटा- सुसाइड फैक्टरी

पुस्तक समीक्षा - आहिल

कम गेंहूं खरीद से उपजे सवाल