Posts

Showing posts from October, 2022

पोन्नियन सेल्वन

Image
तमिल लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति ने लगभग 2400 पेजों में दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध और महान राजवंश चोल वंश की कहानी महागाथा के रूप में लिखी है " पोन्नियन सेल्वियन" अर्थात पोन्नी (कावेरी) का बेटा। यह पांच भागों में प्रकाशित हुई। पोन्नियन सेल्वियन ,जिसका मूल नाम अरुलमोझी वर्मन था, सबसे शक्तिशाली , महान और प्रसिद्ध राजा हुआ। उसने अपना नाम रखा" राज राजा प्रथम और उसे अनेक उपाधियों से विभूषित किया गया जैसे चोल मार्तंड, शशिपादशेखर, राज मार्तंड, राज आश्रय इत्यादि। हिंद महासागर में उसके नौ सेना की तूती बोलती थी, उसने श्रीलंका, मालदीव, केरल के राजा रवि वर्मा ,पांड्य, कलिंग को पराजित कर विशाल साम्राज्य स्थापित किया। नृत्य करते हुए नटराज की प्रतिमा,कांचीपुरम की मशहूर सिल्क साड़ियां, कांचीपुरम का मंदिर , एलोरा का कैलाश मंदिर तथा तंजौर का भव्य और अद्भुत बृहदेश्वर मंदिर जिसे राजराजेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, चोल साम्राज्य की देन है।     वस्तुत चोल साम्राज्य के बारे में इतना इंट्रोडक्शन देने की जरूरत इसलिए है कि यदि आप इतिहास के अध्येता नहीं है तो आप मणिरत