Posts

Showing posts from January, 2023

रामसेतु -मानव निर्मित या प्राकृतिक

Image
अंतरिक्ष में उपग्रहों से लिए गए चित्रों में धनुषकोडि, तमिलनाडु से जाफना (श्रीलंका) तक एक पतली सी द्वीपों की रेखा दिखती है,जिसे  "रामसेतु"  के नाम से जाना जाता है। हिंदू पुराणो के अनुसार इस सेतु का निर्माण अयोध्या के राजा श्रीराम की सेना के दो वानर सैनिक नल-नील ने किया था। अरब यात्री अलबरुनी ने भी अपने वृतांत में  इसका जिक्र किया है। कहा जाता है कि 15 वीं शताब्दी तक इसे पैदल पार किया जाता था। मन्दिरों के अभिलेखों के अनुसार रामसेतु पूरी तरह से सागर के जल से ऊपर स्थित था, इसे 1480  ई० में एक चक्रवात ने इसे तोड़ दिया। हाल में आयी अभिषेक शर्मा और अक्षय कुमार की फिल्म "रामसेतु " इसी की ऐतिहासिकता प्रमाणित करने की कोशिश है।           वर्ष 2017 में अमेरिकी संस्था नासा के साइंस चैनल पर "राम सेतु या एडम्स ब्रिज" पर "व्हाट ‘ऑन अर्थ एनसिएंट लैंड एंड ब्रिज"नामक एक डाक्यूमेंट्री’दिखलाई गई थी,जिसमें भू-वैज्ञानिकों ने इस ढांचे के बारे में गहन विश्लेषण किया गया है। भू-वैज्ञानिक एरिन अर्गेईलियान ने कहा है कि तस्वीर में दिख रहा पत्थर बालू पर है, जो आसपा